रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज के मंडी समिति परिसर में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती अभियान के तहत विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन हुआ
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के मण्डी समिति परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज सोनकर ने किया।