गिरिडीह। शहर के कुशवाहा भवन स्थित सभागार में बुधवार को ‘द लैंड मैन्युअल ऑफ झारखंड’ पुस्तक का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवन की पथ प्रदर्शक होती हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एसके द्विवेदी ने कहा कि भूमि कानूनों की जानकारी के अभाव में छोटे-छोटे जमीन विवाद गंभीर रूप ले लेते हैं।
पुस्तक के लेखक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लगभग 20 अध्यायों में CNT एक्ट, SPT एक्ट, खतियान, जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और म्यूटेशन सहित भूमि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में दी गई हैं। इसका उद्देश्य लोगों को जमीन विवादों और मुकदमेबाजी से बचने के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों ने बताया कि पुस्तक ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी उपलब्ध है। समाजसेवी ओमप्रकाश महतो ने इस पहल की सराहना की। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#Giridih #Jharkhand #GiridihNews #JharkhandNews #LandManual #BookLaunch #LandLaw #LandDispute #ShailendraVerma #JaiPrakashVerma #Amazon #Flipkart #CNTAct #SPTAct #BookRelease
Giridih, Giridih | Nov 12, 2026