अंबिकापुर: सरगुजा जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, जानकारी दी डॉ. शैलेंद् ने
अंबिकापुर में स्वाइन फ्लू के चार मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर। चारों मरीजों का रायपुर मेकाहारा समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी। मरीज अंबिकापुर शहर के कोर्ट के पीछे, जेल परिसर के समीप, बतौली और चठिरमा इलाके के बताए जा रहे हैं।चार मरीजों में से दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि दो का इलाज जारी है।