मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र निवासी युवक की एक्सीडेंट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के जगतपुर महादेव निवासी कौशल पुत्र सत्यपाल गुजरात के बड़ोदरा में रहकर टोल प्लाजा पर काम करते थे। वही वह स्कूटी से बाजार से टोल प्लाजा पर वापस जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी थी। जिससे कौशल घायल हो गए थे। घायल कौशल को उपचार के लिए आगरा में ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।