मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में खेत से पानी निकालने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री के साथ की मारपीट, घायल
क्षेत्र के ग्राम सोबनपुर निवासी देवेश पुत्र हवलदार सिंह ने बुधवार को एसपी से शिकायत की जिसमें बताया कि वह खेत पर पानी लगा रहा था। तभी पड़ोसी आए और खेत से पानी निकालने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करते हुए पिता पुत्री के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।