कुशीनगर के खड्डा विधानसभा में समाजवादी नेता पवन दूबे के नेतृत्व में 'युवाओं के सपनों का खड्डा' विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
जिसमें नेबुआ नौरंगिया और खड्डा विकास खंड के हजारों युवा शामिल हुए। युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल युवाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ एवं पवन दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी स्वेतलाना दुबे ने युवाओं को सम्मानित भी किया। गायक मनोज मधुर व पवन राज की प्रस्तुतियों ने जोश भरा और साथ ही युवाओं को क्षेत्र में विकास मॉडल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
इस दौरान पवन दूबे ने युवाओं से कहा की विकास की असली गति सिर्फ़ सड़क खड़ंजा से आगे नहीं बढ़ेगी उन्होंने शिक्षा, आमदनी, रोजगार, किसानों की आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान सपा नेता कैसर जमाल टीटू, सरतेज यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश सिंह, मनोज गौतम, प्रिंस चौहान, अंगद भारती, दीपू सिंह व मनोज द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
समाजवादी नेता पवन दुबे ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर सवाल उठाते हुए विकास मॉडल में बदलाव की बात कही।
#KushinagarNews #कुशीनगर #खड्डा