नवाबगंज: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, मुझैना के अनुज कुमार ने इंटर में 91.80% अंक लाकर जिले में पाया 8वां स्थान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान हासिल करने वाले अनुज कुमार नवाबगंज के गांव मुझैना संतोष के संजय पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र हैं। नवाबगंज के नंदपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने पढ़ाई करने के लिए उन्होंने कोई समय तय नहीं किया था जब मन होता पढ़ाई करने लग जाते थे।