नवाबगंज: बाराबंकी में मां ने बच्चे को भी हेलमेट पहनाया: 4 साल के बेटे को स्कूल छोड़ते समय खुद भी पहना
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। यहां एक मां अपने 4 साल के बच्चे को स्कूल से वापस ला रही थी, जहां मां और बच्चे दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।मंगलवार करीब डेढ़ बजे वायरल हुई तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि मां ने खुद भी हेलमेट पहना है और अपनी गोद में बैठे छोटे बच्चे को भी हेलमेट पहनाया है।