झुंझुनू: झुंझुनू सांसद बृजेंद्र ओला ने की प्रेस वार्ता, 24 दिसंबर को झुंझुनू में होगा विरोध प्रदर्शन
झुंझुनू सांसद बृजेंद्र ओला ने रविवार दोपहर 12: बजे सांसद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर अपशब्द बयान दिया है, उनके इस्तीफा की मांग और पूरे सदन पूरे देश से माफी मांगने की मांग को लेकर 24 दिसंबर को झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा