हनुमानगढ़: टाउन के सरकारी अस्पताल के बाहर महिला के कान से आधा तोला सोने की बाली झपटकर फरार, नामजद आरोपी पर मामला दर्ज
टाउन थाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल के बाहर एक महिला के कान से सोने की बाली झपटकर फरार होने के मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टिब्बी तहसील के गांव नाईवाला के वार्ड नंबर 4 निवासी 37 वर्षीय राकेश पुत्र भपनराम वाल्मीकि ने थाना हाजिर होकर टाइपशुदा रिपोर्ट पेश की।