जगदलपुर: रोटरी क्लब में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप हुए शामिल
नगर निगम क्षेत्र में रोटरी क्लब में आयोजित सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। सरकार जनता के लिए सतत् कार्य कर रही है। समाधान शिविर में हमारी देवतुल्य जनता की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है ।