बिछिया: ककैया में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात!
सोमवार 6 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे जिले के बिछिया जनपद अंतर्गत ग्राम ककैया में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुलभ और प्रभावी होंगी।