जबलपुर: संजीवनी क्लिनिक में 'कागजी' खरीदारी का खेल: बिना कंप्यूटर के प्रिंटर खरीदे, करोड़ों के घोटाले की आशंका!
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की संजीवनी क्लिनिक योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में संचालित 58 संजीवनी क्लिनिकों में से कई केंद्रों पर भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिन केंद्रों पर अब तक कंप्यू