पट्टी: कुम्हिया मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते महिला पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।कुम्हिया मोहल्ला निवासी धनराजी पत्नी धर्मराज का आरोप है कि गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई।