चूरू जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के तहत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार शाम 4 बजे तक जिले में कुल 92.01 प्रतिशत, यानी 15,55,625 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए जा चुके हैं। सिर्फ रविवार को ही 17,506 प्रपत्र डिजिटाइज हुए।