//बड़ी खबर// डॉ राजेश मिश्रा द्वारा गलत इलाज से युवती के पैर में संक्रमण का आरोप, काटना पड़ा पैर
पिता ने कलेक्टर से की कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग
छतरपुर जिले में एक पिता ने निजी क्लीनिक के डॉक्टर पर अपनी बेटी के गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है।
आवेदन के मुताबिक, ग्राम पठाड़ा निवासी बालमुकुंद यादव की बेटी खुशबू यादव 20 अगस्त को घर की छत से गिरकर घायल हुई थी। परिजन उसे छतरपुर के किशोर सागर स्थित निजी क्लीनिक में डॉक्टर राजेश कुमार मिश्रा के पास ले गए, जहां पैर में पट्टा और प्लास्टर चढ़ाया गया और 10 हजार रुपए लिए गए।
पांच दिन बाद दर्द बढ़ने पर बच्ची को दोबारा डॉक्टर के पास ले जाया गया। आवेदन में आरोप है कि बाद में बच्ची को गंभीर संक्रमण के चलते बाहर इलाज कराना पड़ा और इलाज में एक लाख रुपए से अधिक खर्च हो गए।
अब पिता ने डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच, कार्रवाई और शासकीय सहायता की मांग की है ।
Bundelkhand Wala SP Chhatarpur PRO Bhopal