महोबा: महोबा के सिजहरी गांव में घर का ताला तोड़कर दो लाख नकदी और जेवर चोरी, केस दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 महोबा जनपद के थाना श्रीनगर क्षेत्र के सिजहरी गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर दो लाख नकद व लाखों के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी गया था। वापस आने पर अलमारी से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायल, मीना व दो लाख नकद गायब मिले। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।