अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक, ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही पर सीईओ सख्त
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण विकास कार्यों की पाक्षिक समीक्षा बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों से वसूली, लंबित डीबीटी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।