इटकी: इटकी रेलवे स्टेशन पर हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अधेड़ की दर्दनाक मौत
Itki, Ranchi | Nov 7, 2026 इटकी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह रांची-टोरी मेमू ट्रेन की चपेट में आने से कोइरी टोला निवासी 50 वर्षीय सुधीर महतो की दर्दनाक मौत हो गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए इस हादसे में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को रिम्स, रांची भेज दिया है। इस खौफनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।