🚨 देहरादून में अपराधियों और ड्रग्स माफियाओं पर गरजा बुलडोजर! 🚨
कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर और जस्सोवाला में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, गौकशी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त 10 कुख्यात अभियुक्तों सहित कुल 13 व्यक्तियों के अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। चिन्हित सभी अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है और इन पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ देहरादून पुलिस-प्रशासन का यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#BulldozerAction #DehradunPolice #UttarakhandNews #CrackdownOnCrime #DhamiGovernment
Dehradun, Dehradun | Sep 5, 2026