मंझनपुर: महुआ खाड़ा में युवती से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक ही परिवार के चार लोग हुए गिरफ्तार
महुआ खाड़ा गांव में प्रेम प्रसंग का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। जिस युवती से मिलने एक युवक देर रात उसके घर पहुंचा था, वहीं उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित हुई। युवती के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि युवती का उपचार अभी भी चल रहा है।