शाहगंज: जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में 7 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के मेढ़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लगातार दबाव बना रहे थे।