उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए भव्य पंडालों में उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी।