फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत पर सुनवाई फिर टली मूवी बनाने के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी की जमानत पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। जज के अवकाश पर होने से मामला टल गया। अब एडीजे-3 कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। दोनों फिलहाल उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।