ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पर आतंकवाद के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। काशी प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि घटना ने देश को झकझोर दिया है।