ज्ञानपुर: जिलाधिकारी ने ज्ञानपुर जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर लगाई फटकार
जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे एमसीएस जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्चे पर मरीज का नाम, उम्र व पता स्पष्ट रूप से भरा जाए।