ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर पंचायत के राजाबाजार में हैंडपंप खराब, गर्मी में पानी की किल्लत #jansamasya
नगर पंचायत क्षेत्र के राजा बाजार में स्थित हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगों को दूर-दराज तक भटकना पड़ रहा है। नगरवासियों ने जल्द से जल्द हैंडपंप मरम्मत की मांग की है।