अटेर: उमरेश्वर तालाब से जेसीबी मशीन की मदद से हटाई जा रही जलकुंभी,समाजसेवियों की पहल के बाद प्रशासन भी आया आगे
Ater, Bhind | Jun 13, 2026 भिंड के उमरी कस्बे के प्रसिद्ध उमरेश्वर तालाब में लंबे समय से बड़ी मात्रा में जलकुंभी जमा होने के कारण तालाब की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। जलकुंभी के बढ़ते विस्तार से न केवल तालाब का सौंदर्य बिगड़ रहा था, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।तालाब की इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन से जलकुंभी निकलवाई