मढ़ौरा: सिसवां रसूलपुर में भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन
प्रखंड के सिसवां रसूलपुर में भाजपा के दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व प्रदेश मंत्री निलम राम भारती ने किया। इस संबंध में शनिवार की दोपहर तीन बजे भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि यह पंडित दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण है जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।