बदायूं: उझानी के फुलासी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 22, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के फुलासी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते लाठी - डंडे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष की 40 वर्षीय सुर्मिला पत्नी जयवीर 18 वर्षीय नीतू पुत्री जयवीर व 50 वर्षीय नेत्रपाल घायल हो गए । वहीं दूसरे पक्ष से विरामवती पत्नी नेकसू घायल हो गई। घायल दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।