पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, मंत्री अशोक चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं
जदयू कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे मंत्री अशोक चौधरी ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारी को मामले में त्वरित समाधान का निर्देश भी दिया। मौके पर उन्होंने एमएलसी चुनाव और प्रशांत किशोर को लेकर भी मीडिया से बातचीत की है।