गड्ढों में तब्दील चक मार्ग, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भोपतपुर बस्ती के ग्रामीणों की राह मुश्किल
शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, ब्रह्मस्थान जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
मुहम्मदाबाद गोहना। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत भाटपारा में मुख्य पिच मार्ग से भोपतपुर अनुसूचित बस्ती को जोड़ने वाला एकमात्र चक मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत को लेकर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी मार्ग से ब्रह्मस्थान धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं का भी आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
#UPNews #UttarPradesh #योगीआदित्यनाथ #maunews