कन्नौज: कन्नौज पहुंचे कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
कन्नौज पहुंचे कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया।डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कार्यालय व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।