गोपालगंज पुलिस के द्वारा बीते एक सप्ताह में पूरे जिले में अभियान चलाकर 160 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें कई आरोपित हत्या लूट जैसे संगीन मामले में भी शामिल हैं। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने अपने कार्यालय में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे दी।