मोतिहारी: गांधी संग्रहालय में इनर व्हील लेक टाउन के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस मनाया
मोतिहारी के इनर व्हील लेक टाउन ने मोतिहारी के गांधी संग्रहालय में बिहार दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष कुमारी अमृता, चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कुमारी अमृता ने बताया कि हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। जो बिहार के गठन का प्रतीक है।