मोतिहारी: सिरसा कॉलोनी में रील्स बनाने वाली एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद
रिल्स बनाने वाली एक महिला की शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतका की पहचान गोपालगंज जिला के सासामुसा निवासी लैला खातून के रूप में हुई है. उसके पति की मौत 6 महीने पहले हुई थी.घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी की है.