मोतिहारी: मोतिहारी के अमन अस्पताल में निःशुल्क लीवर के फाइबरोस्कैन जांच शिविर का हुआ आयोजन
निःशुल्क लीवर के फाइबरोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में लगभग 40 मरीजों के लीवर का निःशुल्क फाइबरोस्कैन किया गया। अमन हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह बिहार सरकार के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि भारत में फैटी लीवर के मरीजों की संख्या काफ़ी तेजी से बढ़ रही है। चम्पारण में भी फैटी लीवर की बिमारी तेजी से पाव पसार रहा है।