मोतिहारी: गांधी मैदान में बिहार दिवस व मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच खेला गया क्रिकेट मैच
बिहार दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांधी मैदान मोतिहारी में जिला प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।मैच से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्री सौरव जोरवाल के द्वारा गांधी मैदान में उपस्थित सभी लोगों को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने, अपना-अपना मतदान करने संबंधी मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।