कासगंज: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ के कार्यकाल पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में डेंगू एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी गई। सीएमओ ने कहा कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखें तथा पानी जमा न होने दें।