पामगढ़: कोसा गांव के तालाब के पास युवक की लाश मिलने का मामला, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का हुआ खुलासा
जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना के कोसा गांव के तालाब के पास युवक की लाश मिलने के मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है. मृतक युवक अमित भंडारी के सीने में चोट के निशान मिले हैं. मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया है. 29 जून को युवक की लाश मिली थी. मामले में पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है.