खलीलाबाद: बड़गो पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बनकटिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान कुरी बाजार लोहरैया निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। वह बड़हरा गांव में दोस्त की शादी से लौट रहा था, तभी हादसा हुआ।