बांका: पिडरौन गांव में मवेशी विवाद के चलते महिला और उसके दो बेटों पर हमला, घायल
Banka, Banka | May 12, 2025 बांका थाना क्षेत्र के पिडरौन गांव में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मवेशी विवाद को लेकर एक महिला एवं उनके दो पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान कौशल्या देवी पति लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि मवेशी विवाद को लेकर महेंद्र यादव, बुटन यादव एवं पेशर यादव ने उनके साथ मारपीट की। सदर अस्पताल में सभी का इलाज हुआ।