उधवा: अमानत दियारा पंचायत में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत क्लस्टर अंतर्गत अमानत दियारा पंचायत में जया आजीविका सखी मंडल की दीदियों द्वारा पोषण पखवाड़ा के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि इस कार्यक्रम का संचालन आईपीआरपी अनन्त कुनाई के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।