उज्जैन शहर: छत्रि चौक, सती गेट समेत आसपास के क्षेत्रों का संभागीय आयुक्त, कलेक्टर व निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 के दृष्टिगत शहर की बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के विकास का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने संयुक्त रूप से कोयला फाटक, छत्री चौक, सती गेट एवं आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।