अररिया: नगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा और शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
Araria, Araria | Jan 31, 2025 नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां पूजा समितियों व जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा संपन्न कराने पर विचार किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष और सीओ ने पूजा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।