शिवपुरी नगर: गोपालपुर में मामूली बात पर महिला से मारपीट व छेड़छाड़; पीड़िता बोली- थाने में सुनवाई नहीं हुई, मिल रही धमकी
शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दबंगों द्वारा एक महिला के साथ सरेआम मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर, पीड़िता ने आज सोमवार की दोपहर 2 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।