जांजगीर: जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 90 वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
जिले में पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के दौरान 29 गिरफ्तारी और 61 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया। डकैती, लूट और अन्य अपराधों में फरार आरोपी भी गिरफ्त।