बहराइच: बहराइच जनपद मे फरवरी माह में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले जिलाधिकारी ने निर्धारित किया रोस्टर
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक व जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर कौशल विकास मिशन के दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के बीच रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को इसके संबंध में रोस्टर निर्धारित कर दिया है।