बहराइच: बहराइच पहुंचे सपा अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती संविधान बचाओ पीडीए महापंचायत को किया संबोधित
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बहराइच पहुंचे समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने सपा कार्यालय के सामने अंबेडकर सभागार में संविधान बचाओ पीडीए महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर तीखे हमले बोले। व्हाय बीजेपी सरकार के मौजूदा बजट को भी उन्होंने छलावा बताया।