बहराइच: दीवानी न्यायालय परिसर मे जेब मे रखे पर्स को चोरी करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दीवानी न्यायालय परिसर मे अधिवक्ता के जेब मे रखें पर्स को चोरी करने के मामले में पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उनके जेब में रखे पर्स जिसमें 20000 नगद व एटीएम कार्ड था चोरी किया गया है।